The post जमुई: वर्चस्व की लड़ाई में चाय दुकानदार की गोली मारकर हत्या, अब तक दर्जन से भी अधिक लोग गंवा चुके हैं जान appeared first on Samastipur News.
नगर थाना इलाके के काकन चौक पर वर्चस्व की लड़ाई में रविवार की शाम एक और शख्स की हत्या गोली मारकर (Murder In Jamui) कर दी गई. मृतक देवेंद्र महतो चाय का दुकानदार था और वह चाय की दुकान चला कर अपने परिवार का पालन पोषण करता था. देर शाम बाइक सवार दो अपराधियों ने मृतक के दुकानदार पर पहुंचकर अंधाधुंध फायरिंग (Firing) करते हुए उसे गोली मार दी, जिसमें देवेंद्र महतो की मौत मौके पर ही हो गई.
बीते कई महीनों से काकन गांव में वर्चस्व की लड़ाई की हत्या का दौर थम चुका था, लेकिन एक बार फिर चाय दुकानदार की हत्या से ग्रामीण और परिजन आक्रोशित दिखे. हत्या की इस घटना के आक्रोश में परिजन और ग्रामीणों ने जमुई-लखीसराय सड़क मार्ग को काकन चौक पर जाम कर आवागमन को बाधित कर दिया. आक्रोशित ग्रामीण पुलिस पर लापरवाही अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे.
जानकारी के अनुसार मृतक देवेंद्र महतो काकन गांव जाने वाली सड़क के चौक पर चाय की दुकान वर्षों से चलाते आ रहा था. बताया जा रहा है कि उसकी आपसी दुश्मनी किसी से नहीं थी, लेकिन गांव में वर्चस्व की लड़ाई को लेकर उसको गोली मार दी गई और फिर उसकी मौत मौके पर ही हो गई. बताते चलें कि बीते 15 सालों से काकन गांव में वर्चस्व की लड़ाई में के कारण दर्जन से भी अधिक लोगों की हत्याएं हो चुकी है, जो पुलिस के लिए चुनौती है जबकि गांव में पुलिस ने एक अस्थाई कैंप को भी बना रखा है फिर भी अपराधी हत्या की घटना को अंजाम देकर आराम से निकल जाते हैं.
मृतक के भतीजा कैलाश महतो ने बताया कि वर्चस्व की लड़ाई में हत्याएं हो रही है. हमारे चाचा की किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी लेकिन फिर भी उनकी हत्या गोली मारकर कर दी गई, हालांकि हत्या के बाद आक्रोशित ग्रामीणों के द्वारा सड़क जाम की स्थिति को देखते हुए मौके पर जमुई एसडीपीओ की पहुंचे और फिर ग्रामीणों को समझा-बुझाकर सड़क जाम को हटाया. एसडीपीओ डॉ राकेश गुप्ता ने बताया कि बाइक सवार दो अपराधियों ने गोली मार कर इस घटना को अंजाम दिया है जिस की तफ्तीश चल रही है. वर्चस्व की लड़ाई को लेकर हत्या का कारण बताया जा रहा है मामले में जो भी अपराधी हैं उनकी पहचान कर जल्द से जल्द पुलिस उन्हें गिरफ्तार करेगी.
The post जमुई: वर्चस्व की लड़ाई में चाय दुकानदार की गोली मारकर हत्या, अब तक दर्जन से भी अधिक लोग गंवा चुके हैं जान appeared first on Samastipur News.
from Samastipur News
via
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
IF YOU HAVE ANY DOUBT PLEASE LET ME KNOW