The post बेतिया में अनियंत्रित टैंकर ने तीन युवकों को रौंदा, तीनों की दर्दनाक मौत appeared first on Samastipur News.

इस वक्त की बड़ी खबर बिहार के बेतिया से आ रही है जहां एक भीषण सड़क हादसे में तीन युवकों की दर्दनाक मौत हो गई. हादसा टैंकर और बाइक की टक्कर के दौरान हुआ इस दौरान तीनों युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया.
रविवार की सुबह ये सड़क हादसा बेतिया के नरकटियागंज रेलवे अस्पताल के पास की है. स्थानीय लोगों ने बताया कि अनियंत्रित होकर टैंकर ओवरब्रिज से उतर रहा था इसी दौरान उसने बाइक सवार तीन युवकों को टक्कर मार दी और रौंदते हुए आगे निकल गया. इस दौरान तीनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई.
घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई. लोग इस हादसे के बाद नाराज होकर हंगामा कर रहे हैं साथ ही सड़क जाम का भी प्रयास किया जा रहा है. मृतकों की पहचान फिलहाल नहीं हो सकी है. इस मामले में फिलहाल विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा की जा रही है.
The post बेतिया में अनियंत्रित टैंकर ने तीन युवकों को रौंदा, तीनों की दर्दनाक मौत appeared first on Samastipur News.
from Samastipur News
via
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
IF YOU HAVE ANY DOUBT PLEASE LET ME KNOW