विधानसभा चुनाव में मिली हार का आज कारण तलाशेगा RJD, निगाहें तेजस्वी यादव पर

The post विधानसभा चुनाव में मिली हार का आज कारण तलाशेगा RJD, निगाहें तेजस्वी यादव पर appeared first on Samastipur News.

 

बिहार में हुए विधानसभा चुनाव (Bihar Election 2020) में मिली हार के बाद लालू प्रसाद यादव की पार्टी राष्ट्रीय जनता दल (RJD) आज समीक्षा करेगी. पटना में राजद की समीक्षा बैठक बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ने बुलाई है. दिन के 11 बजे से आयोजित होने वाली इस महत्वपूर्ण बैठक में तेजस्वी यादव समेत पार्टी के सभी वरीय नेता मौजूद रहेंगे. इस दौरान इस बैठक में विधानसभा चुनाव में जीतने और हारने वाले सभी उम्मीदवारों के अलावा सभी जिला के अध्यक्षों को भी बुलाया गया है ताकि हार और जीत पर सही रूप से मंथन किया जा सके.

राष्ट्रीय जनता दल की अहम बैठक लालू-राबड़ी आवास के बजाय पार्टी के प्रदेश कार्यालय में बुलाई गई है, जहां पार्टी के वरीय नेता हार-जीत की समीक्षा के बाद आगे की रूपरेखा भी तैयार करेंगे. माना जा रहा है कि तेजस्वी यादव की मौजूदगी में होने वाली इस बैठक में पार्टी देश में चल रहे किसान आंदोलन समेत बिहार के अन्य मुद्दों को लेकर भी अपना आगे का रुख साफ करेगी.

इस बैठक में तेजस्वी यादव पर सबकी निगाहें टिकी हैं क्योंकि वह हाल में ही अपने पिता और चारा घोटाले से जुड़े मामले में रांची जेल में बंद लालू प्रसाद यादव से मिलकर आए हैं, ऐसे में यह कयास लगाए जा रहे हैं कि इस बैठक के दौरान तेजस्वी यादव अपने पिता द्वारा दिए गए मैसेज को भी कार्यकर्ताओं और नेताओं तक पहुंचाने का प्रयास करेंगे.

समीक्षा बैठक के दौरान पार्टी को अपने ही नेताओं द्वारा सवाल उठाए जाने का भी आशंका है इसको लेकर विभिन्न नेताओं से लिखित रूप में भी सवाल मांगे गए हैं. दरअसल आज होने वाली बैठक से ठीक पहले पार्टी के वरीय नेता और बिहार सरकार के पूर्व मंत्री अब्दुल बारी सिद्दीकी ने साफ तौर पर कह दिया था कि राष्ट्रीय जनता दल में कोई भी व्यक्ति या नेता लालू प्रसाद यादव की जगह नहीं ले सकता है ऐसे में सिद्दीकी के इस बयान के बाद राजद में अंदर खाने कुछ तल्खियों की भी बात सामने आ रही है. मालूम हो कि बिहार में इस बार राजद ने वाम दलों और कांग्रेस के साथ मिलकर चुनाव लड़ा था लेकिन सरकार बनाने में विफल रहा.

The post विधानसभा चुनाव में मिली हार का आज कारण तलाशेगा RJD, निगाहें तेजस्वी यादव पर appeared first on Samastipur News.



from Samastipur News
via

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

IF YOU HAVE ANY DOUBT PLEASE LET ME KNOW