The post पटना में बालू माफियाओं की गुंडागर्दी, टोल प्लाजा पर कर्मचारियों और पुलिसवालों को पीटा appeared first on Samastipur News.
राजधानी पटना में बालू माफियाओं की दबंगई का मामला सामने आया है. घटना पटना सिटी (Patna City) के दीदारगंज थाना क्षेत्र की है जहां दीदारगंज थाना क्षेत्र के टोल प्लाजा (Toll Plaza) के पास बालू लदे ट्रक को फ्री में पास कराए जाने को लेकर बालू माफियाओं और उसके समर्थकों ने टोल प्लाजा कर्मियों के साथ जमकर मारपीट की. इस दौरान समझाने गए पुलिसकर्मियों के साथ भी बालू माफियाओं और उनके समर्थको ने दुर्व्यवहार करते हुए उनके साथ भी मारपीट की.
बाद में बालू माफिया कार में सवार होकर मौके से फरार हो गए. मारपीट का यह पूरा वाक्या टोल प्लाजा के पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है. बताया जाता है कि ओवरलोडेड दो हाईवा ट्रक टोल प्लाजा के पास पहुंचे थे. ट्रक ड्राइवर बिना टोल टैक्स जमा किए ट्रक को पार कराना चाह रहा था, जब टोल प्लाजा कर्मियों ने इस बात का विरोध किया तो ट्रक ड्राइवर ने इस बात की सूचना अपने मालिक को दे दी.
थोड़ी ही देर में कार पर सवार होकर बालू माफिया मौके पर पहुंच गए और टोल प्लाजा कर्मियों के साथ मारपीट शुरू कर दी. पूरे मामले में पूछे जाने पर पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उन्हें जल्द से जल्द गिरफ्तार कर लिए जाने का भरोसा दिलाया है, हालांकि पुलिस ने वरीय अधिकारियों का हवाला दे, इस संबंध में कुछ भी बोलने से सीधे तौर पर इंकार कर दिया है. फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी को लेकर सघन छापेमारी अभियान में जुटी है.
The post पटना में बालू माफियाओं की गुंडागर्दी, टोल प्लाजा पर कर्मचारियों और पुलिसवालों को पीटा appeared first on Samastipur News.
from Samastipur News
via
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
IF YOU HAVE ANY DOUBT PLEASE LET ME KNOW