पटना: नशीला काेल्ड ड्रिंक पिलाकर साली से रेप करने वाले जादूगर ने किया सरेंडर

The post पटना: नशीला काेल्ड ड्रिंक पिलाकर साली से रेप करने वाले जादूगर ने किया सरेंडर appeared first on Samastipur News.

 

करीब एक साल पहले काेल्ड ड्रिंक में नशे की गाेली देकर नाबालिग साली के साथ रेप (Rape) करने के बाद फरार चल रहे जीजा मुन्ना मालाकार ने सरेंडर कर दिया है. रेप की यह घटना पटना (Patna) के जक्कनपुर थाना इलाके में हुई थी. करीब 40 साल का मुन्ना जादूगर है, और एक चर्चित जादूगर के बैनर से जुड़ा है. 15 साल की साली के साथ दुष्कर्म करने के बाद वह फरार हाे गया था. इस बाबत पीड़िता के बयान पर जक्कनपुर थाना में कांड सं. 557/19 दर्ज किया गया था.

पीड़िता के बयान पर उसपर रेप और पाॅक्साे एक्ट की धाराओं के तहत केस हुआ था. केस दर्ज हाेने के बाद गया का मूल निवासी मुन्ना फरार हाे गया था. हाईकाेर्ट से उसका बेल खारिज होने के बाद पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी में जुटी थी ऐसे में बेल खारिज हाेने के बाद उसके पास सरेंडर करने के सिवाय काेई रास्ता नहीं रह गया था. इधर पटना पुलिस भी उसके घर से लेकर अड्डे तक छापेमारी करने में जुटी हुई थी लेकिन वह बार-बार ठिकाना बदल रहा था.

पुलिस उसे गिरफ्तार करने के लिए कई बार गया स्थित उसके घर पर छापेामरी कर चुकी है पर वह हर बार फरार मिला. जक्कनपुर थानेदार मुकेश कुमार वर्मा ने बताया कि मुन्ना ने सरेंडर कर दिया है. उसे रिमांड पर लेकर पुलिस पूछताछ कर सकती है. रेप की घटना मारूतिनगर में हुई थी.

The post पटना: नशीला काेल्ड ड्रिंक पिलाकर साली से रेप करने वाले जादूगर ने किया सरेंडर appeared first on Samastipur News.



from Samastipur News
via

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

IF YOU HAVE ANY DOUBT PLEASE LET ME KNOW