The post समस्तीपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, उजियारपुर में देसी कट्टा के साथ तीन बदमाश गिरफ्तार. appeared first on Samastipur News.
समस्तीपुर, 21 दिसंबर ’20 | संवाददाता
समस्तीपुर पुलिस ने देसी कट्टा के साथ कार पर सवार तीन बदमाशों को पकड़ने में सफलता हासिल की है। जानकारी के अनुसार उजियारपुर थाने की पुलिस ने तीनों को रात्रि गश्ती के दौरान पकड़ा। बदमाश के पास से पुलिस ने एक देसी पिस्तौल, तीन गोली, के अलावा मारपीट में प्रयोग होने वाला नुकीली अंगूठी बरामद की है।

गिरफ्तार बदमाशों में मोहिउद्दीनगर थाना के मोगलचक निवासी उपेन्द्र राय का पुत्र रौशन कुमार राय, मदुदाबाद निवासी दिनेश प्रसाद राय का पुत्र गुड्डू कुमार व रामकुमार राय का पुत्र कृष्ण कुमार यादव शामिल है। थानाध्यक्ष विश्वजीत कुमार ने बताया कि प्रखंड मुख्यालय के समीप शनिवार देर रात तीनों कार पर सवार होकर किसी आपराधिक वारदात को अंजाम देने के लिए जा रहे थे। तीनों की गिरफ्तारी से आपराधिक घटना नहीं हो पायी।
थाना अध्यक्ष ने बताया कि पुलिस प्रखंड परिसर के हनुमान मंदिर चौक पर गश्ती में थी। उसी समय एक कार आयी। जिसे चेकिंग के लिए पुलिस के जवान ने रुकने का संकेत दिया, लेकिन रूकने के बजाय बदमाश कार को तेजी से भगाने लगे। इस पुलिस ने कार का पीछा शुरू कर दिया। कुछ दूर पीछा करने के बाद पुलिस ने कार को पकड़ने में सफलता हासलि की। कार रूकने पर पुलिस ने तलाशी ली जिसमें देसी पिस्टल एवं अन्य सामान बरामद हुए।
उन्होंने बताया कि देसी कट्टा बरामद होने के बाद तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया। थाना में पूछताछ के बाद तीनों बदमाश को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। दूसरी ओर थाना क्षेत्र के चांदचौर रहिम टोल से रमेश साह के पुत्र रितेश साह के मुर्गी फार्म से सटे केला बगान से पुलिस ने 3.36 लीटर शराब की बरामद की है। थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर लिया है। इसमें रितेश साह को आरोपी बनाया गया है।
The post समस्तीपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, उजियारपुर में देसी कट्टा के साथ तीन बदमाश गिरफ्तार. appeared first on Samastipur News.
from Samastipur News
via
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
IF YOU HAVE ANY DOUBT PLEASE LET ME KNOW