सियासी: बिहार चुनाव में हारने वाले 30 उम्मीदवार पहुंचे हाईकोर्ट, फर्जी वोटिंग व गलत हलफनामा को आधार बना दायर की याचिका

The post सियासी: बिहार चुनाव में हारने वाले 30 उम्मीदवार पहुंचे हाईकोर्ट, फर्जी वोटिंग व गलत हलफनामा को आधार बना दायर की याचिका appeared first on Samastipur Today.

बिहार विधानसभा चुनाव में पराजित कई उम्मीदवारों ने पटना हाईकोर्ट में याचिका दायर कर विजयी उम्मीदवारों के चुनाव को चुनौती दी है। लगभग हर पार्टी के उम्मीदवारों ने हाईकोर्ट में चुनाव याचिका दायर की है। किसी ने फर्जी वोटरों से वोट डलवाने तो किसी ने गलत हलफनामा दाखिल करने का आधार बना कर याचिका दायर की है।

जानकारी के अनुसार, अब तक तीस से ज्यादा चुनाव याचिकाएं दायर की गई हैं। गौरतलब है कि विधानसभा, लोकसभा व राज्यसभा के चुनाव को हाईकोर्ट में ही चुनौती दी जा सकती हैं। इन सभी चुनाव के बाद हाईकोर्ट एक नोटिस जारी कर सूचना प्रकाशित करता है कि चुनाव याचिका किस जज के यहां दायर की जायेगी। ऐसे हाईकोर्ट में किसी भी प्रकार की चुनाव याचिका हाईकोर्ट परिसर स्थित कार्यालय में दायर की जाती है, लेकिन चुनाव याचिका दाखिल करने की प्रक्रिया थोड़ी भिन्न है।

याचिका दायर करते समय संबंधित शख्स को अधिसूचित जज के समक्ष उपस्थित रहना होता है। बरबीघा के कांग्रेस प्रत्याशी गजानन शाही, बैकुंठपुर से भाजपा उम्मीदवार मिथिलेश तिवारी, परिहार विधानसभा क्षेत्र के राजद प्रत्याशी रितु कुमार, झाझा के राजद उम्मीदवार राजेन्द्र प्रसाद सहित कई निर्दलीय उम्मीदवारों ने चुनाव याचिका दायर कर विजयी उम्मीदवारों के चुनाव को चुनौती दी है।

The post सियासी: बिहार चुनाव में हारने वाले 30 उम्मीदवार पहुंचे हाईकोर्ट, फर्जी वोटिंग व गलत हलफनामा को आधार बना दायर की याचिका appeared first on Samastipur Today.



from Samastipur Today
via

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

IF YOU HAVE ANY DOUBT PLEASE LET ME KNOW