The post बड़ी खबर: पटना के रास्ते हरिद्वार के लिए चलेंगी दो ट्रेन, महाकुंभ जाना होगा आसान appeared first on Samastipur Today.
महाकुंभ को लेकर पटना समेत मोकामा, आरा, बक्सर होते हरिद्वार व देहरादून जाने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए दो जोड़ी ट्रेनों का परिचालन होगा। यात्रियों की सुविधा के लिए 12 जनवरी से एक मई के बीच तक दो जोड़ी स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी।
हावड़ा से देहरादून के बीच ये ट्रेन बिहार में झाझा, जमुई, किउल जंक्शन, मोकामा, पटना जंक्शन, आरा, बक्सर, दिलदारनगर जंक्शन और डीडीयू होते हरिद्वार व देहरादून के बीच चलेगी।
ट्रेन नंबर 02327 हावड़ा से देहरादून के बीच 12 जनवरी से 30 अप्रैल तक प्रत्येक मंगलवार व शुक्रवार को चलेगी। वहीं, ट्रेन नंबर 02328 देहरादून हावडा स्पेशल 13 जनवरी से एक मई के बीच प्रत्येक बुधवार व शनिवार को चलेगी।
वहीं, ट्रेन नंबर 02369 हावडा देहरादून स्पेशल ट्रेन 13 जनवरी से 29 अप्रैत तक मंगल व शुक्रवार को छोड़ सभी दिन चलेगी। उधर, गाड़ी संख्या 02370 देहरादून हावड़ा स्पेशल ट्रेन 14 जनवरी से 30 अप्रैल तक बुधवार व शनिवार को छोड़ सभी दिन खुलेगी। यानी पटना समेत आसपास के स्टेशनों के यात्रियों को हरिद्वार व हावड़ा के बीच रोजाना एक ट्रेन की सुविधा मिल जाएगी।
The post बड़ी खबर: पटना के रास्ते हरिद्वार के लिए चलेंगी दो ट्रेन, महाकुंभ जाना होगा आसान appeared first on Samastipur Today.
from Samastipur Today
via

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
IF YOU HAVE ANY DOUBT PLEASE LET ME KNOW