The post पटना: बीच सड़क पर स्कूटी हटाने के विवाद में सरेआम फायरिंग, पुलिसवाले का बेटा सहित कई हिरासत में appeared first on Samastipur Today.

सड़क से स्कूटी को हटाने को लेकर हुए विवाद में पाटलिपुत्र थाना क्षेत्र के इंडस्ट्रियल एरिया में शुक्रवार की शाम दो गुटों आपस में भिड़ गए। इस दौरान एक गुट ने पिस्टल से फायरिंग कर दी। दो से तीन राउंड गोली चलने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
गोली चलने की सूचना मिलते ही पाटलिपुत्र थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों ओर से कुछ लड़कों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। हिरासत में लिए गए युवकों में एक पुलिस वाले का बेटा है, जबकि दूसरा कुर्जी के दबंग परिवार से ताल्लुकात रखता है।
पाटलिपुत्र थानेदार एसके शाही ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है। छानबीन में यह बात सामने आई है कि दोनों गुट में पहले से विवाद चल रहा था। ताजा विवाद सड़क पर लगी स्कूटी को हटाने को लेकर हुआ, जो गोलीबारी तक पहुंच गया। पुलिस ने शुभम, इंद्रजीत सहित अन्य लड़कों को हिरासत में लिया है।
पिस्टल निकाल कर चला दी गोली
पुलिस के मुताबिक, इंद्रजीत और निक्कू चार पहिया गाड़ी से जा रहे थे। इसी बीच दूसरी ओर से शुभम, प्रसूनजीत और आदर्श समेत अन्य लड़के स्कूटी लगाकर पीएनएम मॉल के बगल वाले रास्ते पर खड़े थे। सड़क पर लगी स्कूटी को देख इंद्रजीत भड़क गया और स्कूटी हटाने को कहा। इसको लेकर शुभम व अन्य लड़कों से उसकी बहस होने लगी। बात आगे बढ़ गई। इस दौरान एक ने पिस्टल निकाल ली और फायरिंग करने लगा। यह देख स्कूटी सवार शुभम और उसके दोस्त पास ही स्थित एक युवक आदर्श के घर की ओर भागे। आरोप है कि इंद्रजीत वहां भी पहुंच गया और उसने स्कूटी में तोड़फोड़ की। वहीं दूसरे गुट ने भी इंद्रजीत और उसके दोस्तों के साथ मारपीट की। इंद्रजीत का सिर फट गया है। वह कुर्जी के एक दबंग परिवार के युवक के साथ रहता है। दोनों गुट एक-दूसरे पर गोलीबारी करने का आरोप लगा रहे हैं।
सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही पुलिस
उधर, पुलिस टीम आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगालने में जुटी हुई है। इससे यह पता चल जाएगा कि गोली किस ओर से चली थी। बकौल थानेदार जांच पूरी होने के बाद आरोपितों को जेल भेजा जाएगा।
The post पटना: बीच सड़क पर स्कूटी हटाने के विवाद में सरेआम फायरिंग, पुलिसवाले का बेटा सहित कई हिरासत में appeared first on Samastipur Today.
from Samastipur Today
via
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
IF YOU HAVE ANY DOUBT PLEASE LET ME KNOW