The post बिहार: सेना में भर्ती कराने के नाम ठगी करने वाला बोधगया से गिरफ्तार, आर्मी कैंटीन का कार्ड व अन्य सामान बरामद appeared first on Samastipur Today.

सेना में भर्ती कराने के नाम पर ठगी करने वाले एक युवक रौशन कुमार (23) को आर्मी इंटेलीजेंस ने बोधगया से गिरफ्तार कर लिया। युवक के पास से फर्जी कागजात, कार्ड व अन्य सामान बरामद किये गये हैं।
गिरफ्तार युवक रौशन के खिलाफ पहले से दानापुर थाने में एक मामला दर्ज था। लिहाजा उसे दानापुर पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस रौशन से पूछताछ करने में जुटी है। बताया जाता है कि जहानाबाद के पाली थाने के इमलिया निवासी संतोष सिंह का पुत्र रौशन सेना में नौकरी दिलाने के नाम पर कई वर्षों से ठगी करता था, जबकि अभी तक वह खुद बेरोजगार है। सेना में नौकरी के लिए प्रयासरत युवकों को झांसे में लेने के लिए वह खुद को सैनिक और अधिकारियों का करीबी बताया करता था।
दानापुर थानाध्यक्ष अजीत कुमार साहा ने बताया कि रौशन के पास से एक मोबाइल, आर्मी कैंटीन का कार्ड, अलग-अलग नामों से आधार कार्ड, पैन कार्ड, आई कार्ड, आर्मी ड्रेस में फोटो, आर्मी की मुहर आदि बरामद की गयी है। रौशन के साथ अन्य लोगों की संलिप्ता को लेकर जांच की जांच की जा रही है।
खबर मिलते ही पहुंची टीम
2019 में रौशन ने दानापुर के खड़ंजा रोड के रहने वाले स्व. उमेश कुमार झा के पुत्र सुमित कुमार झा से 4 लाख रुपये सेना में भर्ती कराने के नाम पर ठग लिये थे। दो वर्ष बाद भी सुमित को नौकरी नहीं लगी। ठग ने उसे रुपये भी वापस नहीं दिये। सुमित को जब ठगे जाने की जानकारी हुई तो उसने दानापुर पुलिस, सेना समेत अन्य जगहों पर इसकी शिकायत की। इधर, इस सूचना के आते ही आर्मी इंटेलीजेंस सक्रिय हो गया था। वहां की टीम को गुप्त सूचना मिली कि रौशन बोधगया पहुंचा है। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। इंटेलीजेंस सूत्रों ने बताया कि 3-4 महीनों के अथक प्रयास के बाद सह सफलता मिली है। इसके लिए सभी तंत्रों से लेकर वैज्ञानिक अनुसंधान का भी सहारा लिया गया।
The post बिहार: सेना में भर्ती कराने के नाम ठगी करने वाला बोधगया से गिरफ्तार, आर्मी कैंटीन का कार्ड व अन्य सामान बरामद appeared first on Samastipur Today.
from Samastipur Today
via
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
IF YOU HAVE ANY DOUBT PLEASE LET ME KNOW