Fire in Hospital : महाराष्ट्र में 10 नवजात बच्चों की मौत, PM नरेंद्र मोदी ने जताया दुख.

The post Fire in Hospital : महाराष्ट्र में 10 नवजात बच्चों की मौत, PM नरेंद्र मोदी ने जताया दुख. appeared first on Samastipur Today.

पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narnedra Modi) ने ट्वीट किया, ‘महाराष्ट्र के भंडारा में दिल दहला देने वाली हादसा, जहां हमने अनमोल मासूमों को खो दिया. मेरे सहानुभूति सभी शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं.’

महाराष्ट्र के भंडारा के जिला अस्पताल से दुखद खबर सामने आई है. .यहां एक अस्पताल में आग लगने से 10 नवजात बच्चों की मौत हो गयी है. यह घटना शुक्रवार रात दो बजे घटित हुई. शॉर्ट सर्किट को आग लगने की वजह माना जा रहा है. जानकारी के मुताबिक, रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर 7 बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला गया. वार्ड में कुल 17 बच्चे मौजूद थे. बच्चों की दर्दनाक मौत से उनके परिजनों पर कोहराम टूट पड़ा है. मृतक बच्चों के परिवारों का रो-रोकर बुरा हाल है.

पीएम मोदी ने ट्वीट किया, ‘महाराष्ट्र के भंडारा में दिल दहला देने वाली हादसा, जहां हमने अनमोल मासूमों को खो दिया. मेरे सहानुभूति सभी शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं. आशा करता हूं कि घायल जल्द से जल्द ठीक हो जाएं.’

जिला सिविल सर्जन प्रमोद खंडाते ने घटना के बारे में बताया कि भंडारा जिला अस्पताल में देर रात 1:30 बजे के आसपास आग लग गई. इकाई में 17 बच्चे थे, जिनमें से 7 को बचा लिया गया. उन्होंने बताया कि सबसे पहले एक नर्स ने अस्पताल के शिशु देखभाल विभाग से धुआं उठते देखा, जिसके बाद डॉक्टरों और अन्य कर्मचारियों को जानकारी मिली और वे पांच मिनट के भीतर यहां पहुंच गए.

उन्होंने बताया कि इकाई के इनबाउंड वार्ड से 7 बच्चों को दमकल कर्मियों ने सुरक्षित बाहर निकाल लिया लेकिन 10 बच्चों को बचाया नहीं जा सका. खंडाते ने बताया कि बच्चों को जिस वार्ड में रखा जाता है, वहां लगातार ऑक्सीजन की आपूर्ति की जरूरत होती है. उन्होंने कहा, ‘वहां आग बुझाने वाले उपकरण थे और कर्मियों ने उनसे आग बुझाने की कोशिश की. वहां काफी धुआं हो रहा था.’

The post Fire in Hospital : महाराष्ट्र में 10 नवजात बच्चों की मौत, PM नरेंद्र मोदी ने जताया दुख. appeared first on Samastipur Today.



from Samastipur Today
via

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

IF YOU HAVE ANY DOUBT PLEASE LET ME KNOW